Breaking News

संगरिया क्षेत्र में बिजली लाइन से तारे चोरी

संगरिया क्षेत्र में बिजली लाइन से तारे चोरी
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा बिजली की लाइन से तारें चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार जोधपुर डिस्कॉम के नगराना जीएसएम में कनिष्ठ अभियंता मोनिका ने रिपोर्ट देते बताया है कि नगराना में 33/11 केवी जीएसएस की बिजली लाइन से तीन-चार दिन पहले अज्ञात चोर लगभग 900 मीटर तार काटकर ले गए।तार चोरी होने का निगम अधिकारियों को 8 मार्च की शाम को पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई राजाराम के सुपुर्द की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *