Breaking News

ट्रैक्टर ट्राली का टायर फटने से मौत

ट्रैक्टर ट्राली का टायर फटने से मौत
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्राली का टायर फटने से उसे पर बैठा एक युवक नीचे आ गिरा। गंभीर चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई।पुलिस ने बताया कि यह हादसा कल मंगलवार दोपहर को गांव सिंहपुर के समीप हुआ। घायल हुए साधुराम मेघवाल निवासी इंद्रपुरा तहसील संगरिया हाल निवासी लक्खूआना तहसील डबवाली जिला सिरसा, हरियाणा को लोगों ने तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उसके भाई अमीलाल मेघवाल (35) द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। अमीलाल ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर जाते समय एक टायर फटने से साधुराम नीचे गिर गया था, जिससे उसके गंभीर चोट लगी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम होने के पश्चात लाश परिवार वालों को दे दी गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *