Breaking News

एएसआई की कार चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज

एएसआई की कार चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
श्रीगंगानगर।
जवाहरनगर पुलिस ने साधुवाली पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई विजेंद्र कुमार की कार के चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। विगत 15 मार्च की शाम को पुरानी शुगर मिल वाली रोड पर एएसआई विजेंद्र की कार की टक्कर लगने से स्कूटी पर सवार दो युवतियां सुमन वर्मा निवासी सत्यमनगर तथा दीपिका घायल हो गई थीं। पुलिस के मुताबिक गांव बनवाली निवासी ओमप्रकाश कुम्हार द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ओमप्रकाश ने बताया कि इस हादसे में उसकी पुत्री तथा भतीजी घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार सुमन वर्मा के काफी चोट लगी हैं। वह एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती है। दीपिका को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना वाले दिन यह दोनों युवतियां घर परिवार में शादी समारोह होने केकरण खरीदारी करने के लिए मौसम विभाग रोड ओवरब्रिज की ओर से पुरानी शुगर मिल रोड होते हुए बाजार जा रही थीं कार सामने से आ रही थी। एएसआई विजेंद्र ने बताया कि इस दुर्घटना से कुछ देर पहले ही थाने से उसका एक जानकार गांव लादूवाला निवासी व्यक्ति उसकी गाड़ी मांग कर ले गया था। उसे जैसे ही हादसे का पता चला,वह दूसरी गाड़ी से मौके पर पहुंचा और दोनों घायल युवतियों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जांच हवलदार गुरचरण सिंह द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *