Breaking News

शातिर बदमाश दो पिस्टल और साथ कारतूस समेत गिरफ्तार, नशीले कैप्सूलों सहित भी एक काबू

शातिर बदमाश दो पिस्टल और साथ कारतूस समेत गिरफ्तार, नशीले कैप्सूलों सहित भी एक काबू
श्रीगंगानगर।
जैतसर थाना इलाके में पुलिस ने एक शातिर बदमाश को दो पिस्टल और साथ अवैध कारतूसों समिति गिरफ्तार किया है। वहीं श्रीविजयनगर क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल अवैध रूप से रखने के आरोप में पड़ा है।पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि जैतसर थाना इलाके में कल देर शाम को राजेंद्र निवासी चक 7-एलसी थाना जैतसर को हिरासत में लिया गया।उसके कब्जे से 12 और 32 बोर के तो पिस्तौल बरामद हुए। उसके पास 12 बोर के दो तथा 32 बोर के पांच जीवित कारतूस भी मिले। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। राजेंद्र को पकड़वाने में जिला विशेष दल(डीएसटी)में सिपाही निर्मल गोदारा की अहम भूमिका रही। राजेंद्र के विरुद्ध एएसआई वेदपाल की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे बरामद हुए अवैध हथियारों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजेंद्र के विरुद्ध पूर्व में आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस बीच श्रीविजयनगर थाना में हवलदार सुरेंद्र की टीम ने कल शाम को चक 29-जीबी शिवपुरी के नजदीक कुलबीरसिंह को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 2000 प्रेगाबलीन कैप्सूल बरामद हुए जो कि नशे के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं। उसके विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है,जिसकी जांच हवलदार सलीम पठान द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *