नोहर में दो युवतियों को हैरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार
श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ जिले के नोहर शहर में पुलिस ने दो युवकों को अवैध रूप से हैरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है श।पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने बताया कि नोहर सेक्टर के जिला विशेष दल(डीएसटी) के सहयोग से सब इंस्पेक्टर राजपालसिंह की टीम ने कल देर शाम को मीनू मोची (28) पत्नी रवि कुमार और कोमल धाणक (23)पत्नी सोनू निवासी वार्ड नंबर 12 को गिरफ्तार किया।इनके कब्जे से 15 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन युवतियों को पकड़ने वाली टीम में एएसआई छोटूराम, सिपाही कुलदीप, मुकेश,श्रीमती सुनीता और मुख्तियारसिंह हवलदार भी शामिल रहे।दोनों युवतियों के खिलाफ पूर्व में भी मादक पदार्थ अवैध रूप से रखने के मामले दर्ज हैं।पुलिस इनसे बरामद हुई हैरोइन के बारे में पूछताछ कर रही है।
