तीन ग्राम हीरोइन सहित युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर। जवाहरनगर थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध रूप से 3 ग्राम हैरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मीरा चौक पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलवंत की टीम ने कल शाम को मौसम विभाग रोड पर ओवरब्रिज के पास रोहित (पुत्र बलदेवसिंह) निवासी छजगिरिया मोहल्ला को काबू किया। उसके कब्जे से 3 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे जांच सब इंस्पेक्टर राजकुमार मजोका द्वारा की जा रही है।
