रायसिंहनगर क्षेत्र में बदमाशों ने रात को खेत से घर जा रहे युवक से मारपीट कर मोटरसाइकिल और मोबाइल लूटा
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की रात को मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने खेत से घर जा रहे एक युवक को रोका और मारपीट कर मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लूट लिया। घटना की जांच कर रहे एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि चक 12-टीके निवासी विष्णु पुत्र साहबराम बुधवार रात लगभग 10 बजे खेत से मोटरसाइकिल द्वारा घर आ रहा था। भारतमाला प्रोजेक्ट रोड से चक 12-टीके संपर्क रोड पर उसे मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने रोक लिया। मारपीट कर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन छीन लाया तथा उसे भगा दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। पुलिस आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
