कीटनाशक दवा चढ़ाने से अधेड़ की मौत
श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ सिटी थाना अंतर्गत गांव नई बारेकां निवासी एक शख्स की कीटनाशक दवा चढ़ाने से मृत्यु हो गई। पुलिस के मुताबिक नई बारेकां निवासी विजयपाल मेघवाल ने रिपोर्ट दी है कि उसका पिता कृष्णलाल मेघवाल (45) है परसों बुधवार को खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। इस दौरान वह दवा के दुष्प्रभाव से बेहोश हो गया। उसे वे तुरंत सूरतगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में लेकर आए। जहां रात को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जांच कर रहे हवलदार महावीर ने बताया कि कल गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी गई। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के दौरान उसके पेट का विसरा एफएसएल जांच के लिए लिया है। एफएसएल और डॉक्टरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मृत्यु के कारण का पता चलने की संभावना है।
