Breaking News

हनुमानगढ़ जिले में अवैध हैरोइन सहित सात गिरफ्तार

हनुमानगढ़ जिले में अवैध हैरोइन सहित सात गिरफ्तार
श्रीगंगानगर
हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने दो कार्यवाहियों के तहत सात युवकों को अवैध रूप से हैरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने बताया कि हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में प्रदीप गोदारा (35)निवासी सेक्टर नंबर 12,यतेंद्र उर्फ अभिषेक वाल्मीकि (25) निवासी जीएस नगर,अमन वाल्मीकि (26) निवासी भट्टा कॉलोनी और अमन चौहान (26)निवासी सेक्टर नंबर 12 को 15.66 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया गया है। यह चारों एक बोलेरो गाड़ी में सवार थे।उनकी गाड़ी को भी जब्त किया गया। उधर, नोहर में असलम (26), मुबारक (22) निवासी रामसर थाना फेफाना और मुश्ताक (32) निवासी सिंचाई कॉलोनी नोहर को 7.5 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है। दोनों कार्यवाहियों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *