सूरतगढ़-पदमपुर बाईपास पर पोस्त बेचते गिरफ्तार
श्रीगंगानगर। स्थानीय सदर थाना में सब इंस्पेक्टर हंसराज की टीम ने कल देर शाम को सूरतगढ़-पदमपुर बाईपास पर चक 3-एफ के समीप अशोक अरोड़ा (पुत्र ओमप्रकाश अरोड़ा) निवासी चक 10-जैड को पोस्त बेचते हुए पकड़ा। उससे 1 किलो 900 ग्राम पोस्त तथा बिक्री के 15000 रुपए बरामद हुए।पुलिस के मुताबिक अशोक अरोड़ा का श्रीकरणपुर मार्ग पर चक 10 जैड़ के पास ही चाय दूध का खोखा है। पूछताछ में उसने ट्रक वालों से पोस्त लेकर नशा करने वालों को बेचना बताया है। वह खुद भी पोस्त का सेवन करता है। अशोक ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले जोशी नामक एक ट्रक वाले से 3 किलो पोस्त लिया था। कुछ अन्य ट्रक वालों से भी उसने आधा-आधा किलो पोस्त लिया और नशा करने वालों को बेच दिया। आगे इस मामले की जांच जवाहरनगर थाना में सब इंस्पेक्टर रोहताश पूनिया कर रहे हैं।
