Breaking News

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के निधन से कांग्रेस शोकग्रस्त

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के निधन से कांग्रेस शोकग्रस्त
सभी कार्यक्रम निरस्त, आज श्रद्धांजलि सभा 
श्रीगंगानगर, 27 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह(92) का कल देर रात निधन हो जाने से कांग्रेस में शोकग्रस्त है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी ने मनमोहनसिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपालन के निर्देश पर मनमोहनसिंह के निधन के शोक स्वरूप आगामी 7 दिन तक कांग्रेस के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। इस दौरान कोई धरना-प्रदर्शन या पार्टी का अन्य कोई कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने बताया कि कल शनिवार को पार्टी के 140वें स्थापना दिवस पर रखे  सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं। मनमोहनसिंह के निधन के शोक स्वरूप कल शनिवार को प्रातः 11:15 बजे एच-ब्लॉक स्थित जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा होगी। इसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *