Breaking News

मोदी सरकार में मनमोहन सिंह जैसा वित्त मंत्री होता तो अर्थव्यवस्था की स्पीड कुछ और ही होती: महिपाल

मोदी सरकार में मनमोहन सिंह जैसा वित्त मंत्री होता तो अर्थव्यवस्था की स्पीड कुछ और ही होती: महिपाल
श्रीगंगानगर 27 दिसंबर। भाजपा के नेता भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी आर्थिक नीतियों की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष संजय महिपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते कहा है कि मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगर मनमोहनसिंह जैसा वित्तमंत्री मिल जाता तो भारत की अर्थव्यवस्था की स्पीड कुछ अलग ही होती।उन्होंने आज एक बयान में कहा कि मनमोहनसिंह ऐतिहासिक वित्तमंत्री के रूप में याद किए जाएंगे।जिस प्रकार मजबूत गृहमंत्री के रूप में सरदार पटेल को याद किया जाता है।उसी प्रकार वित्तमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह को याद किया जाएगा। श्री महिपाल ने कहा कि आजादी से लेकर 1991 में मनमोहन के वित्तमंत्री बनने से पहले तक जितने भी वित्तमंत्री रहे, सभी की सोच राजा-महाराजाओं  और अंग्रेजों के राज के जैसी थी।देश में व्यापारी और उद्योगपतियों को चोर समझा जाता था। 70 प्रतिशत तक इनकम टैक्स लगता था। अन्य टैक्सों का बोझ  जनता पर था।कोई विदेशी निवेश भारत में नहीं आता था।दुनिया भर के लाइसेंस लेने पड़ते थे। वित्तमंत्री बनने के बाद मनमोहनसिंह ने आर्थिक सुधार शुरू किए।इनकम टैक्स की दरें बहुत कम कर दीं।लाइसेंस प्रणाली को सरल किया। भारत में व्यापार करने और उद्योग लगाने के लिए एक अच्छा सिस्टम डेवलप किया।भारत की आर्थिक उन्नति के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। जिस प्रकार देश को जोड़ने के लिए गृहमंत्री के रूप में सरदार पटेल को याद किया जाता है, उसी प्रकार देश को आर्थिक स्वतंत्रता दिलाने के लिए मनमोहनसिंह को याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *