प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी पर दोस्त से अवैध संबंध रखने का लगाया आरोप, नाबालिग पुत्री से भी अश्लील हरकतें!
– हत्या करने की प्लानिंग बनाने का भी लगाया आरोप
श्रीगंगानगर। शहर के एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी पत्नी पर उसके दोस्त और प्रॉपर्टी कारोबार में पार्टनर के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। उसकी हत्या का षड्यंत्र रचने का भी आरोप लगाया है।प्रॉपर्टी डीलर का यह भी आरोप है कि उसका पार्टनर जो कि उसकी पत्नी से अवैध संबंध बनाए हुए हैं, उसने उसकी नाबालिक पुत्री से भी अश्लील हरकत की है। पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़ित ने बताया है कि 10 वर्ष पहले नेहा नाम की युवती से उसकी शादी हुई थी। वह प्रॉपर्टी का कारोबार करता है जिसमें योगेश अरोड़ा उसका पार्टनर था। इस कारण योगेश का उसके घर में आना-जाना था। योगेश की दोस्ती उसकी पत्नी नेहा से हो गई।दोनों उसकी गैर मौजूदगी में चोरी छुपे मिलते थे। योगेश उसकी गैर मौजूदगी में घर आकर उसकी पत्नी से नाजायज संबंध बनाता था। शुरू में उसे इस बात की खबर नहीं थी। जब उसे शक हुआ तो नेहा ने खाने में नशीली गोलियां मिलाकर उसे गहरी नींद सुला देती थी। उसे पता ही नहीं चला कि कब उसे नशे की लत लग गई। जब डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि उसके खाने में नशे की गोलियां मिलाई जा रही हैं। पीड़ित के मुताबिक नेहा उसे नींद की गोलियां खिला देती थी और योगेश रात को उसके घर आ जाता था। पिछले वर्ष दिसंबर महीने में एक दिन उसने दोनों को देख लिया। जब उसने डांटा तो नेहा ने उक्त सारी बात स्वीकार करते हुए माफी मांग ली। दोबारा ऐसा नहीं करने का विश्वास दिलाया। इसके बाद कुछ दिन तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। विगत जून महीने में नेहा बिना किसी बात का लड़ाई झगड़ा कर उसकी नाबालिग बेटी को लेकर बीकानेर चली गई। जुलाई महीने की शुरुआत में नेहा बेटी को लेकर श्रीगंगानगर योगेश अरोड़ा से मिलने के लिए अलग-अलग होटल में कुछ दिन रुकी। दोनों उसकी नाबालिग बेटी के सामने निर्वस्त्र रहते और नाजायज संबंध बनाते थे। इस दौरान दोनों ने उसे जान से मारने की योजना बनाई। इस बात का पता जब उसकी नाबालिग बेटी को लगा तो उसने विरोध किया।पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर का आरोप है कि इसके बाद योगेश उसकी नाबालिक बेटी को गंदी नियत से अश्लील तरीके से छुआ। तब एक दिन उसकी बेटी ने फोन कर उसे बीकानेर बुलाया और वह उसके साथ श्रीगंगानगर आ गई।यहां आने पर बेटी ने उक्त सारी घटना के बारे में उसे बताया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नेहा और योगेश के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 74,75(2), 351( 2) और पोक्सो एक्ट की धारा 11(I)/12 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी योगेश केसरीसिंहपुर का निवासी बताया जाता है।
