Breaking News

अवैध पिस्तौल और तेज धारवाले हथियारों सहित चार गिरफ्तार

अवैध पिस्तौल और तेज धारवाले हथियारों सहित चार गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। जिले में पुलिस ने बीते 24 घंटे के दौरान अवैध रूप से पिस्तौल तथा तेज धार वाले हथियार रखने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। राजियासर थाना क्षेत्र के गांव बिरधवाला के समीप करडू फांटा के पास कल शाम को संदिग्ध हालात में घूम रहे अंकित भादू पुत्र गौरीशंकर निवासी सूरतगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उसके पास से 315 बोर का एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।अंकित भादू को पकड़ने वाले एएसआई रोहताश ने बताया कि अंकित पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।सूरतगढ़ सिटी थाना क्षेत्र में लगभग 2 महीने पहले एक युवक की अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई थी।अंकित भादू मृतक युवक का दोस्त है। उससे बरामद हुए देसी कट्टे के बारे में पूछताछ की जा रही है। इधर,कोतवाली पुलिस ने कल शाम को बसंती चौक से पावन धाम मंदिर को जाने वाली रोड पर सोनू मिश्रा निवासी लालचंद की ढाणी को गिरफ्तार किया। हवलदार सत्यनारायण कूकणा ने बताया कि सोनू के कब्जे से तेज धार वाला एक कापा बरामद हुआ।जब पुलिस सोनू की धरपकड़ कर रही थी तभी उसका एक दोस्त गगन खुंखर निवासी इंदिरा कॉलोनी भी आ गया। वह पुलिस से झगड़ा फसाद करने पर उतर आया।पुलिस ने गगन खुंगर को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।पदमपुर पुलिस ने चक 24 बीबी के पास इसी गांव के जगजीतसिंह जटसिख (45) को तथा सूरतगढ़ सदर पुलिस ने चक 7-एसजीएम रोड पर गुरदीपसिंह रायसिख (38)को तेज धार वाले कापे अवैध रूप से रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह सभी मामले आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *