Breaking News

अबोहर में बंद का असर, राजस्थान से संपर्क कटा

– श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ मार्ग पर नहीं चली बसें
– रेल और बसों के पहिए थमे, बाजार में पसरा सन्नाटा
अबोहर। पंजाब के अबोहर में किसान संगठनों द्वारा केंद्र सरकार को जगाने और अपनी मांगों को मनवाने के किए गए बन्द का पूरा असर देखने को मिल रहा है। इक्का-दुक्का दुकानों को छोडक़र लगभग पूरा बाजार बंद रहा। वहीं सुबह के समय किसान संगठनों के सदस्यों को जो भी दुकान खुली मिली, उसे विनम्रता पूर्वक अपील करके उन्हें बंद करवाया गया। इधर किसान संगठनों के नेताओं ने अबोहर के मलोट चौक, श्रीगंगानगर रोड, हनुमानगढ़ रोड, मटीली रोड, सीतो रोड और मलोट रोड पर सुबह 7 बजे ही धरना लगा दिया। जिससे यातायात पूरी तरह से बंद रहा। बंद को देखते हुए लोग खुद ही अपने घरों से नहीं निकले। इस दौरान आपात कालीन सेवाओं को जारी रखा गया। वहीं शहर में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर बसें एवं रेलगाडियां ना चलने से पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। बसों और रेलगाडियों के चक्के थमे रहे, जिससे आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। इधर पुलिस प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर निरीक्षण भी किया गया। शहर में व्यापार मंडल और विभिन्न यूनियन ने पहले ही किसानों को आश्वासन दिया था कि वो हड़ताल में पूरा सहयोग देंगे। जिसके चलते पूरे शहर में हर प्रकार की दुकानों बंद रहीं। यहां तक कि क्षेत्र में स्कूल कॉलेज भी पूरी तरह से बंद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *