Breaking News

नौकरी का झांसा देकर सैनिक की पत्नी से एक लाख रुपए ठगे

नौकरी का झांसा देकर सैनिक की पत्नी से एक लाख रुपए ठगे

पुलिस ने 90 हजार रुपए रिफंड करवाएं
श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर सैनिक छावनी एरिया की निवासी एक युवती को ऑनलाइन ठगों ने आंगनबाड़ी केंद्र में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और एक लाख रुपए ठग लिए। ठगी होने का पता चलते ही इस युवती ने तुरंत पुलिस के साइबर पोर्टल पर विगत 20 दिसंबर को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई।यह मामला पोर्टल के जरिए कोतवाली में पहुंचा तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कार्रवाई करते हुए उक्त युवती को लगभग 90 हजार  रुपए रिफंड करवा दिए। बाकी 10 हजार रुपए भी जल्दी ही रिफंड हो जाने की संभावना है।पुलिस ने इस मामले को ऑपरेशन एंटी वायरस अभियान में लिया। कोतवाल सीआई पृथ्वीपालसिंह ने इसकी जांच हवलदार राजकुमार और सिपाही वेदप्रकाश मीणा के सुपुर्द की। हवलदार और सिपाही ने 21 दिसंबर को ही पूजा यादव नामक उक्त युवती से ठगे लगभग एक लाख रुपए जिन बैंक खातों में जमा करवाए गए थे, उनको ट्रैक करना शुरू कर दिया। पुलिस जैसे-जैसे बैंक खातों को ट्रैक करती गई और उनमें राशि पाए जाने पर संबंधित शाखा प्रबंधक को सूचना देकर ट्रांजैक्शन रुकवा दिया। महज तीन दिन में ही पुलिस ने पूजा यादव को लगभग 80 हजार रुपए विभिन्न खातों से रिफंड करवा दिए। इसके बाद 10 हजार रुपए उसे परसों और रिफंड करवाए गए। पुलिस ने बताया कि बाकी 10 हजार की राशि का भी पता चल गया है। यह राशि एक ई-मित्र से निकलवाई गई है।जल्दी ही यह राशि भी रिफंड होकर पूजा यादव को मिल जाएगी। पुलिस ने कहा कि ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर अगर पीड़ित व्यक्ति तुरंत साइबर पोर्टल पर शिकायत करता है तो इस प्रकार ठगी गई राशि भी उसे तुरंत ही वापस मिलने की संभावना रहती है। पूजा यादव से एक लाख की ठगी लगभग एक लाख रुपए की सारी राशि पुलिस ने उसे वापस एक हफ्ते में ही दिला दी। पूजा यादव ने भी पुलिस को लिखकर दिया है कि अब वह इस मामले में आगे कोई कार्यवाही नहीं चाहती। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने जिन बैंक खातों का ट्रांजैक्शन रुकवाया था, उनको दोबारा शुरू कर दिया जाए तो उसे कोई आपत्ति नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *