जागरण गायक पर कनाडा में वर्क एलएमआई दिलवालने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
श्रीगंगानगर। एक जागरण गायक कलाकार पर कनाडा में एक युवक को वर्क एलएमआई दिलवाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला थाने में दर्ज हुआ है।पुरानी आबादी थाना पुलिस के अनुसार श्रीविजयनगर में वार्ड नंबर 23 निवासी लाजपत सिंधी (44) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय पदमपुर मार्ग पर स्थित कुंज विहार कॉलोनी निवासी ज्योति कुमार शर्मा पर धोखाधड़ी जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच हवलदार कमलेश कुमार के सुपुर्द की गई है। पुलिस को रिपोर्ट देते लाजपत सिंधी ने बताया कि उसका बेटा सूरज बदरा कनाडा गया हुआ है। उसे वर्क एलएमआई डलवाना था। ज्योति शर्मा से उसकी जान पहचान थी क्योंकि वह जागरण का कार्य करता है।उसने कई बार ज्योति से मंदिर में जागरण करवाए थे।ज्योति शर्मा ने उसे बताया कि उसकी बेटी कनाडा में है।वह उसके बेटे सूरज की वर्क एलएमआई कनाडा में करवा देगा। उसे वही काम मिल जाएगा। इस काम के लिए ज्योति शर्मा ने कल 10 लाख रुपए में बात तय कर ली। उसने चार लाख रुपए कुंज विहार कॉलोनी में अपने घर में विगत जून महीने में ले लिए। रुपए लेते हुए ज्योति शर्मा ने कहा कि सूरज को कनाडा में अगले ही दिन वर्क आर्डर प्राप्त हो जाएगा। आप उसका वहां पर मकान खाली करवा दो। हम उसे वहां से ले जाएंगे और रेस्टोरेंट में कार्य दिलवा देंगे। उसे मकान भी दिलवाने का ज्योति शर्मा ने वायदा किया।इसके बाद वह आजकल-आजकल करता रहा लेकिन कनाडा में सूरज को वर्क नहीं दिलवाया। वह इधर-उधर भटकता रहा। बार-बार मकान किराए पर लेता रहा। मकान किराए पर लेने के कारण 8000 डालर अर्थात चार लाख 80 हजार रुपए लगवा दिए। वर्क आर्डर नहीं मिलने के कारण उसे अपने बेटे सूरज को वापस बुलाना पड़ा। इस बारे में ज्योति शर्मा से बात की तो उसने अपनी बहन प्रियंका शर्मा से बात करवाई और उसने रुपए वापस करने का वायदा किया। रुपए वापस करने के लिए वे उन्हें पदमपुर बुलाकर मोबाइल फोन स्विच को ऑफ कर गायब हो जाते थे। पिछले दो महीने से उनको चक्कर कटवाए जा रहे हैं। विगत 12 दिसंबर को ज्योति और प्रियंका ने उनके मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए। लाजपत ने पुलिस को बताया कि उसे 4 लाख रुपए नगद ले लिए और 4 लाख 80 हजार रुपए का नुकसान करवा दिया। जब उन्होंने अपने कुल 8 लाख 80 हजार रुपए मांगे तो ज्योति तथा प्रियंका धमकाने लगे कि उनके चाचा विधायक का पीए है। इसलिए उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।प्रियंका का पति भी किसी प्रकरण में अंदर है।
