Breaking News

चलती कार में अचानक लगी चालक बाल बाल बचा

चलती कार में अचानक लगी चालक बाल बाल बचा
श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर के समीप पंजाब के गांव शेरवाला के पास कल देर रात को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चालक हादसे में बाल बाल बच गया। जानकारी के अनुसार कार को स्थानीय रामदेव कॉलोनी निवासी संदीप नामक युवक चल रहा था जो कि किसी काम से बठिंडा गया था। वहां से अबोहर के नजदीक राजांवाली गांव अपने दोस्त को छोड़कर देर रात को वापस श्रीगंगानगर आ रहा था। संदीप के भाई भानुप्रतापसिंह के अनुसार जब वह गांव शेरवाला के पास पहुंचा तो उसे कार में कुछ जलने की बदबू महसूस हुई क्योंकि कार में लगातार हीटर चल रहा था। हीटर की हीट से कार में पटाखे जैसे चलने की आवाज आने लगी तो संदीप तुरंत ही कार रोक कर बाहर निकल गया। देखते ही देखते कार में आग लग गई। कुछ ही देर में पूरी कार जलकर राख हो गई।
——-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *