खनौरी बोर्डर मोर्चा के लिए 31 किवंटल रसद सामग्री रवाना को मनिंद्रसिंह मान ने झंडी दिखा रवाना किया
श्रीगंगानगर। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी का कानून बनाने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में खनौरी बोर्डर पर किसानों का धरना निरंतर जारी है बड़ी संख्या में किसान लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इन किसानों के लिए श्रीगंगानगर जिले से 21 किवंटल रसद सामग्री आज रवाना की गई है। श्री गंगानगर में किसान नेता सुखवीरसिंह फ़ौजी, गुलाबसिंह, बब्बू ढिल्लों व सतनाम सिंह के नेतृत्व में एक पिकअप गाड़ी में रसद सामग्री को किसान आर्मी के संयोजक मनिंद्रसिंह मान, हरप्रीत संधु तथा बलकार हुंदल ने हरी झंडी देकर रसद रवाना किया और किसानों से खनौरी बोर्डर के लिए अधिक से अधिक मदद करने की अपील की। किसान नेता सुखवीरसिंह फौजी ने कहा कि किसान अमृतपाल ढिल्लों, परविंदर गिल, रिंकू कंग, बिल्ला संधू, इंद्रजीतसिंह पन्नू, नवदीपसिंह, मनदीपसिंह मन्ना चक 4 बीबी, गुरबचनसिंह तथा गुरजीत पन्नू आदि के प्रयासों से आटा, दाल, चीनी, गुड़, चायपत्ती, मिर्च, बिस्कुट आदि कुल 31 क्विंटल रसद सामग्री चक 10 एमके , चक 15 पीएस, चक 16 पीएस, चक 2 पीएस,चक 35 आरबी,चक 36 आरबी,चक 1 सीसी, चक 4 बीबी,चक 18 बीबी, रत्तेवाला और गुरुसर आदि गांवों से एकत्रित खनौरी बोर्डर पर भेजी गई है। किसान आर्मी के संयोजक मनिंद्रसिंह मान ने कहा कि कड़ाके की ठंड और बारिश में किसान खनौरी बोर्डर पर फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए इस इलाके के लोगों क फर्ज है कि उन्हें मदद भेजें। मान ने कहा कि गत दिनों किसान आंदोलन के दूसरे किसान संगठनों ने भी जगजीत सिंह डल्लेवाल के आंदोलन को समर्थन किया है,इससे हमें खुशी है। उन्होंने आह्वान किया किसान मोर्चे की मजबूती के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए।
