Breaking News

रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत कार्यशाला आयोजित

रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत कार्यशाला आयोजित

श्री गंगानगर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत  जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन स्थानीय हनुमानगढ़ मार्ग पर स्थित ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल (बीडीआईएस) में जिला कलेक्टर डॉ मंजू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी और बीडीआईएस के संयुक्त आयोजित इस कार्यशाला में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव पवन वधवा के अनुसार कार्यशाला में जिला कलेक्टर डॉ मंजू ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत 31 जनवरी तक विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।  वाहन चालकों के साथ-साथ आमजन को भी सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहां कि दुपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट के उपयोग करना चाहिए। कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने सड़क सुरक्षा नियमों को सभी के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इनके पालन से ही अपनी सुरक्षा संभव है।उन्होंने वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाने व ट्रैफ़िक नियमों का पूरी तरह से पालन करने का आह्वान किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के साथ-साथ नशा मुक्ति की भी शपथ भी दिलाई गई।रेडक्रास सोसायटी समिति की टीम द्वारा बेसिक लाइफ स्पोर्ट सिस्टम और सीपीआर का डेमो देकर बताया गया कि किस तरह सड़क हादसे में घायल को तत्काल उपचार दिया जा सकता है। कार्यशाला में प्रशिक्षु आईपीएस अजय राठौर, यातायात प्रभारी सीआई रघुवीर बीका,बीडीआईएस प्रिंसिपल मीतू शर्मा,अजय गुप्ता, श्याम जैन और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी श्रीगंगानगर से अध्यक्ष अनिल टांटिया, सचिव पवन वधवा,कोषाध्यक्ष जितेंद्र जसूजा, को-ऑर्डिनेटर डॉ. एनपीसिंह, विजय मित्तल, डा. सुमित पेंसिया, नरेश मोंगा और जीपी सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *