Breaking News

श्रमिक उपलब्ध करवाने के नाम पर 4 लाख की ठगी

श्रमिक उपलब्ध करवाने के नाम पर 4 लाख की ठगी
श्रीगंगानगर
एक ईंट भट्ठा के संचालक को भट्टे पर काम करने के लिए श्रमिक उपलब्ध करवाने का झांसा देकर चार लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। नई मंडी घड़साना थाना पुलिस के मुताबिक हंसराज जाट निवासी चक 2- एसटीवाई सताइया द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर हनुमान नायक निवासी खारडा,नागौर और घुकरसिंह निवासी चक 6-एमएलडी घडसाना के विरुद्ध धोखाधड़ी व जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक हंसराज ने रिपोर्ट में बताया है कि विगत अक्टूबर महीने में हनुमानराम और सुरेंद्र उसके ईंट भट्ठे पर आए और मजदूरों को एडवांस मजदूरी देने के लिए चार लाख रुपए ले गए। इन दोनों ने भट्टे पर काम करने वाले मजदूर उपलब्ध करवाने थे, जो कि नहीं करवाए। उसने अपने रुपए वापस मांगे तो दोनों आरोपी देने से  इनकार कर गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच हवलदार शेरसिंह के सुपुर्द की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *