Breaking News

ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार बिजली मैकेनिक की मौत

ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार बिजली मैकेनिक की मौत
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में संगरिया- सादुलशहर मार्ग पर किशनपुरा गांव के नजदीक कल देर रात एक ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मृत्यु हो गई। दुर्घटना की जांच कर रहे एएसआई देवेंद्रसिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान भीमसेन गोदारा (28) निवासी नगराना के रूप में हुई है जो कि बिजली बोर्ड में कॉन्ट्रैक्ट कर्मी होने के साथ प्राइवेट तौर पर बिजली मैकेनिक का भी काम करता था। वह कल रात 9:30 बजे सादुलशहर से वापस अपने गांव जा रहा था। रास्ते में किशनपुरा से संगरिया की तरफ लगभग दो किमी की दूरी पर पंजाब नंबर के एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। कल रात जब यह हादसा हुआ तो मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने मृतक युवक की पहचान के लिए उसके मोटरसाइकिल के नंबर सोशल मीडिया में वायरल किया, जिसके आधार पर कुछ ही देर में उसके परिवार वालों के बारे में पता चल गया। जांच अधिकारी ने बताया कि भीमसेन गोदारा के चचेरे भाई रघुवीर गोदारा द्वारा दी गई रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है। आज पोस्टमार्टम होने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी गई।मृतक अविवाहित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *