Breaking News

अबोहर से गुजरने वाली 4 ट्रेनें कैंसिल

अबोहर से गुजरने वाली 4 ट्रेनें कैंसिल
– बीकानेर में इंटरलॉकिंग के चलते लिया फैसला
अबोहर।
फाजिल्का के अबोहर से गुजरने वाली 4 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। बीकानेर रेल मंडल में इंटरलॉकिंग सहित विभिन्न तकनीकी कार्यों के चलते यह फैसला लिया गया है। जिससे प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी गई हैं। फिरोजपुर-हनुमानगढ़ ट्रेन 20 से 30 जनवरी तक पूरे 11 दिनों के लिए कैंसिल रहेगी। इसी तरह, जोधपुर-अबोहर ट्रेन 25 जनवरी से 2 फरवरी तक 9 दिनों तक नहीं चलेगी। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है, जब प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए देशभर में विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों ने इस निर्णय पर गंभीर चिंता व्यक्त की है और रेलवे प्रशासन से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि इन ट्रेनों के कैंसिल होने से दैनिक जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि ये ट्रेनें क्षेत्रीय यातायात का महत्वपूर्ण साधन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *