Breaking News

मिल्क डेयरी  एंड ग्रॉसरी शॉप में चोरी

मिल्क डेयरी  एंड ग्रॉसरी शॉप में चोरी

श्रीगंगानगर। सदर थाना क्षेत्र में कल रात को चोरी की एक और घटना हो गई। इस बार चोरों ने मनन विहार में एक मिल्क डेयरी एंड ग्रॉसरी शॉप के ताले तोड़ दिए।जानकारी के अनुसार इस शाप की संचालक मोनिका दावड़ा आज सुबह 8 बजे रोजाना की तरह दुकान खोलने के लिए आई तो ताले पहले से टूटे हुए थे। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। उसके द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी चेक किया गया। मोनिका दावड़ा ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह कल रात  बजे दुकान बंद कर घर चली गई थी।आज सुबह आने पर ताले टूटे हुए मिले। अज्ञात चोर रात को उसकी दुकान से साढे 5 हजार रुपए नगद तथा करीब 15000 रुपए का सामान चोरी कर ले गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इस घटना का मामला दर्ज नहीं किया था। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले सदर थाना क्षेत्र में ही सूरतगढ़-हनुमानगढ़ बाईपास पर चक 4-एमएल में अशोका किरयाना स्टोर में भी चोरी हो गई थी। इस दुकान के भी ताले तोड़कर चोर काफी सामान चोरी कर ले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *