Breaking News

धर्म की राजनीति कर रहा है सत्ता पक्ष : दादरी

धर्म की राजनीति कर रहा है सत्ता पक्ष : दादरी
– यूपी सरकार में राज्य मंत्री के विपक्ष पर विवादित बयान पर कांग्रेस ने दर्ज कराई कड़ी आपत्ति
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ की निजी यात्रा पर आए उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम राज्य मंत्री डॉ. रघुराजसिंह की ओर से विपक्ष को लेकर दिए गए विवादित बयान पर हनुमानगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि सत्ता पक्ष धर्म की राजनीति कर रहा है। कांग्रेस ने कभी भी धर्म को राजनीति के साथ नहीं जोड़ा। कांग्रेस सभी धर्मों को मानने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने हमेशा हर धर्म का सम्मान किया है।भाजपा प्रायोजित तरीके से अपने  नेताओं के माध्यम से समय समय पर पूरे देश सांप्रदायिक सदभाव को बिगाड कर  वोटों की राजनीति के लिए ध्रुवीकरण करते हुए गंगा-जमुनी संस्कृति को मिटाना चाहता है। सत्ता पक्ष का धर्म होता है, सभी जाति-धर्म के साथ समान रूप से व्यवहार करना। दादरी ने कहा कि योगी सरकार के मंत्री डॉ. रघुराजसिंह को क्षेत्र के भाईचारे के बारे में नहीं पता। यूपी सरकार में मंत्री डॉ. अपनी इस तरह की टिप्पणी से इस भाईचारे व सौहार्द को बिगाडऩे का काम कर रहे हैं। ऐसी पार्टी के मंत्री को विपक्ष पर इस तरह की टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। उन्हें अपनी इस विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *