हनुमानगढ़ से जयपुर तबादला, पीआरओ सुरेंद्र सामरिया का सम्मान
श्री गंगानगर। हनुमानगढ़ में सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र कुमार सामरिया का राजस्थान नदी बेसिन प्राधिकरण, जयपुर तबादला हो गया है। वे हनुमानगढ़ जिले में पिछले एक वर्ष से जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने बडी कार्यकुशलता से जिले में जनसंपर्क विभाग के कार्यों को सुचारू रूप से चलाया। उनके स्थानांतरण उपरांत सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राजपाल लंबोरिया प्रभार संभालेंगे। सामरिया के तबादले के उपलक्ष्य में आज जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न पत्रकारों, मीडिया प्रतिनिधियों और विभागीय कर्मचारियों ने सामरिया की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। हनुमानगढ़ में अपने एक वर्ष के कार्यकाल में सामरिया ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को मजबूती प्रदान की। उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं, अभियानों और सरकारी कार्यक्रमों का जनसंपर्क के माध्यम से सफलतापूर्वक प्रचार किया। उनकी नेतृत्व क्षमता और कार्यों में पारदर्शिता के कारण जिले में जनसंपर्क विभाग को एक नई दिशा मिली। सामरिया का कार्यकाल जिले के पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाने में भी सफल रहा।
