घने कोहरे में कार स्कूल की दीवार से टकराई, वनकर्मी की मौत-एक घायल
श्रीगंगानगर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में कल देर रात घने कोहरे के कारण एक कार स्कूल की दीवार से टकरा गई। कखर में सवार एक वन कर्मी की मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में हनुमानगढ़ टाउन- टिब्बी मार्ग पर शुक्रवार- शनिवार रात्रि 1:30 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि टिब्बी मार्ग पर एसआरएस स्कूल की दीवार की एक कार टकरा गई। कर में सवार अमीलाल (40) पुत्र नत्थूराम बावरी तथा उसका साथी मुकेश निवासी सलेमगढ़ मसानी बुरी तरह से जख्मी हो गए। दोनों को हनुमानगढ़ टाउन सिविल अस्पताल में घायल अवस्था में पहुंचाया गया। इलाज के दौरान अमीलाल की मृत्यु हो गई। एएसआई दिलीपसिंह ने बताया कि मृतक अमीलाल वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। उसकी पोस्टिंग बीकानेर में थी। वह कल रात को बीकानेर से ही अपने गांव के मुकेश के साथ कार द्वारा अपने गांव ही जा रहा था। रात्रि 1:30 बजे घने कोहरे के कारण कार उक्त स्कूल की दीवार की टकरा गई, जिससे यह दोनों घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतक के एक परिजन द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। मृतक अमीलाल का शव आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों के सपोर्ट कर दिया गया। मुकेश हॉस्पिटल में उपचाराधीन है।
