Breaking News

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में छत के रास्ते घूस तीन चोर 2 लाख 60 हजार  की नगदी चुरा ले गए

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में छत के रास्ते घूस तीन चोर 2 लाख 60 हजार  की नगदी चुरा ले गए
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले के भादरा शहर में अंबेडकर चौक में स्थित इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के एक बड़े शोरूम में रात को छत के रास्ते घुसे तीन चोर 2 लाख 60 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। शोरूम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन संदिग्ध चोरी करते हुए दिखाई दिए हैं।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक भादरा के वार्ड नंबर 16 निवासी गोविंदराम सैनी द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। गोबिंदराम सैनी ने बताया कि परसों गुरुवार शाम लगभग 7 बजे उसका भाई दुकान को मंगल कर घर चला गया था। अगले दिन कल शुक्रवार सुबह शोरूम में आने पर चोरी होने का पता चला। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया गया तो उसमें तड़के 3:30 बजे चेहरे ढके हुए तीन युवक शोरूम के अंदर से छत को जाने वाली सीढियों से उतरते दिखाई दिए। चोर काफी देर तक शोरूम के अंदर इधर-उधर घूमते रहे। उन्होंने काउंटर की दराज के ताले को तोड़ा और उसमें रखी नोटों की गड्डियों को निकाल लिया। घटना की जांच करके हवलदार भूपसिंह ने बताया की फुटेज में चोथ दराज में से नोटों की गड्डियां निकालते  दिखाई दे रहे हैं। गोविंदराम ने बताया कि दराज में 2 लाख 60 हजार  की नगदी थी, जिसे चोर ले गए। पुलिस ने आशंका जताई है कि इस वारदात में दुकानदार के किसी भेदी का हाथ है। चोरों ने पीछे से शोरूम की छत पर चढ़कर इस वारदात को अंजाम दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *