बहलोलनगर में दिनदिहाड़े सूने मकान में चोरी
– ताले तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात ले गए
श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ जिले के सदर थाना अंतर्गत बहलोलनगर में दिनदहाड़े एक सूने मकान से सोने चांदी के जेवरात चोरी हो गए। पुलिस के मुताबिक गांव के वार्ड नंबर 7 निवासी रमेश नायक द्वारा दी गई रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रमेश ने बताया कि विगत 15 जनवरी की दोपहर को उसकी मां अपने पीहर चली गई। वह भी दोपहर को मकान को ताला लगाकर खेत में काम करने के लिए चला गया। शाम 6 बजे वापस आया तो ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। पुलिस के मुताबिक रमेश ने बताया है कि अज्ञात चोर उसके घर से सोने की तीन मोहरें, एक कोका, एक ओम, पांच तबीती और लगभग 25 तोला चांदी की दो पाजेब जोड़ियां चोरी कर ले गये। पुलिस के अनुसार चोरों का पता लगाने के प्रयास किया जा रहे हैं।
