Breaking News

महाजन फील्ड रेंज में युद्धाभ्यास में सैनिक जवान की मौत

महाजन फील्ड रेंज में युद्धाभ्यास में सैनिक जवान की मौत
श्रीगंगानगर 17 दिसंबर। बीकानेर जिले में महाजन फील्ड रेंज में युद्धाभ्यास के लिए आई हुई सेना की एक तोपखाना रेजीमेंट के एक जवान की मृत्यु हो गई। पुलिस के मुताबिक रविवार-सोमवार की रात लगभग 9 बजे महाजन फील्ड रेंज के ईस्ट कैंप में सेना की एक तोफखाना रेजीमेंट युद्ध अभ्यास कर रही थी। इस दौरान एक तोप को ट्रक से जोड़ा जा रहा था। सैनिक जवान चंद्रप्रकाश पटेल (31) तोप और ट्रक को टोचन से जोड़ने में लगा था। अचानक तोप लुढ़ककर ट्रक की तरफ आ गई।वह तोप और ट्रक के बीच फंस जाने से बुरी तरह से घायल हो गया। उसे तुरंत ही अन्य सैनिक जवान महाजन फील्ड रेंज में ही एफएसडी मिलिट्री हॉस्पिटल में लेकर आए,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के संबंध में उक्त रेजीमेंट में एक सूबेदार सुभाषचंद्र यादव (48) निवासी रानोली जिला सीकर द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक चंद्रप्रकाश पटेल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में नारायणपुर गांव का निवासी था।कल सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद चंद्रप्रकाश के शव को सेना के सुपुर्द कर दिया गया। अंतिम संस्कार के लिए शव को चंद्रप्रकाश के पैतृक गांव ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *