Breaking News

मूंग की सरकारी खरीद से इनकार करने पर कलेक्टर में नेफेड के अधिकारियों को तलब किया

मूंग की सरकारी खरीद से इनकार करने पर कलेक्टर में नेफेड के अधिकारियों को तलब किया

श्रीगंगानगर 20 दिसंबर। ग्रामीण किसान -मजदूर समिति (जीकेएस) के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व अनूपगढ़ जिलों के पदाधिकारियों ने  मूंग की सरकारी खरीद में गुणवत्ता को लेकर आज श्रीगंगानगर की जिला कलेक्टर से मुलाकात की।जीकेएस के प्रदेशाध्यक्ष रणजीतसिंह राजू ने जिला कलेक्टर को बताया कि गुणवत्ता के नाम पर मूंग के रंग पर नुक्ताचीनी करते हुए नैफेड के अधिकारी खरीदने से मना कर रहे हैं जबकि राजफैड द्वारा नियुक्त एजेंसी मूंग को सही मानती है। नैफेड के अधिकारी वेयर हाउस में मूंग को जमा करने से यह कहकर इन्कार कर रहे हैं कि मूंग डिस-कलर है जबकि मूंग का दाना वजन में सही है। किसी प्रकार से दागी या अन्य किसी प्रकार की कोई खराबी नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार जिला कलेक्टर डॉ मंजू ने मूंग देखी तो उन्होंने ने भी माना कि इसमें तो कोई खराबी नहीं है।डिस कलर कहकर नैफेड द्वारा इन्कार करने पर रणजीतसिंह राजू ने जिला कलेक्टर से कहा कि मूंग का कलर तो कुदरती विषय है। इसमें किसान कहा दोषी है,जो उनकी मूंग खरीद से नैफेड के अधिकारी इन्कार कर रहे हैं। जीकेएस के पदाधिकारियों द्वारा दिया गया मूंग का सैंपल जिला कलेक्टर ने अपने पास रखा व तुरंत नैफेड व राजफैड के अधिकारियों को कार्यालय में बुलाया। उन्होंने इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर वीरदीपसिंह जिला महासचिव अनूपगढ़, गोरा भुल्लर, विशाल सिंह,ठाकर सिंह व अंग्रेज सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *