Breaking News

12 लाख रुपये की एमडीएमए ड्रग सहित तीन गिरफ्तार

12 लाख रुपये की एमडीएमए ड्रग सहित तीन गिरफ्तार
पैसे नहीं थे तो बुलेट बाइक गिरवी रख खरीदी दी ड्रग सप्लायर व खरीददार की तलाश जारी
श्रीगंगानगर, 25 दिसंबर। नए साल के जश्न से पहले प्रोएक्टिव पुलिसिंग के तहत प्रदेश में एजीटीएफ एवं स्थानीय पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। एजीटीएफ की सूचना पर कल रात उदयपुर जिले में सुखेर थाना पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर 103.71 ग्राम एमडीएमए व तीन मोबाइल फोन जब्त किए है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपए आंकी गई है।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) दिनेश एमएन ने बताया कि सुखेर थाना क्षेत्र में भैरवगढ 200 फीट रोड पर तीन युवा उम्र के सन्दिग्ध लडके पुलिस को खड़े दिखाई दिए जो पुलिस वाहन देख कर अचानक वे हडबडा कर भागने लगे।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों युवकों को रोककर भागने का कारण पूछा तो वे कोई संतोषप्रद जबाव नही दे पाए। तीनों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर नाम पता पूछा तो एक ने आदिल छींपा(22) पुत्र मोहम्मद अशफाक पेशा प्राईवेट नौकरी निवासी देहली गेट, थाना कोतवाली चितौडगढ, दूसरे ने समीर छींपा(22) पुत्र महबुब पेशा पढाई निवासी छींपा मोहल्ला आयड, थाना भुपालपुरा व तीसरे ने अपना नाम अबू फैजान(22) पुत्र रसीद मोहम्मद निवासी गणेशनगर पायडा थाना प्रतापनगर जिला उदयपुर बताया। तलाशी में आदिल के पास से 39.92 ग्राम एमडीएमए ड्रग, समीर के पास से 33.74 ग्राम एवं अबू फैजान के पास 30.05 ग्राम कुल 103 ग्राम 71 मिलीग्राम एमडीएमए ड्रग एवं तीन मोबाइल जब्त किये गए। मादक पदार्थ एमडी ड्रग कहां से खरीदा गया के बारे में पूछा गया तो बताया कि उनके पास ड्रग खरीदने के पैसे नहीं थे।उन्होंने अपने ताऊ के लड़के आसिफ की बुलेट बाइक अंजुमन मुखर्जी चौक निवासी लक्की उर्फ छोटा फरहान के पास गिरवी रख कर उससे ड्रग खरीदी है। जिसे वे आगे सप्लाई करने जा रहे थे। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों आदिल छींपा,समीर छींपा एवं अबू फैजान से पुलिस इनके नेटवर्क एवं अन्य अपराधिक घटनाओं के बारे में गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।इस कार्रवाई में एजीटीएफ से हेड कांस्टेबल महावीर सिंह एवं कांस्टेबल नरेंद्र पाटीदार की विशेष भूमिका रही। वहीं एसएचओ सुखेर हिमांशुसिंह एवं उनकी टीम का भी शानदार योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *