Breaking News

ट्रक में चावल के छिलके में छुपा कर 20 लाख की अवैध शराब ले जाते ट्रक चालक गिरफ्तार

ट्रक में चावल के छिलके में छुपा कर 20 लाख की अवैध शराब ले जाते ट्रक चालक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर, 27 दिसंबर। पंजाब के रास्ते ट्रक में चावल छिलका में छुपा कर लगभग 20 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब गुजरात ले जाते हुए चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह ट्रक कल देर रात को चुरू जिले के सालासर थाना क्षेत्र में पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि सुजानगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार और डीएसपी दरजाराम के सुपरविजन में सालासर थाना के एएसआई जयप्रकाश और उसकी टीम द्वारा कल देर रात को फतेहपुर-सुजानगढ़ मार्ग पर भगीवाद चौराहे के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान हरियाणा नंबर के एक ट्रक को रोक कर चेक किया गया तो उसमें चावल का छिलका लदा हुआ था। चावल छिलका के कट्टों के नीचे छुपी हुई भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बियर के कार्टून मिले। पुलिस अधीक्षक के अनुसार ट्रक में बियर के 370 और वाइट ब्लू व्हिस्की के 17 कार्टून बरामद हुए। इस शराब और बियर का मूल्य लगभग 20 लाख रुपए है।ट्रक के चालक नैनाराम जाट (40) निवासी होडू थाना सिणधरी जिला बालोतरा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि नैनाराम अवैध शराब और बीयर अंबाला हरियाणा से लेकर रवाना हुआ था और पंजाब होते हुए राजस्थान के रास्ते गुजरात ले जा रहा था।नैनाराम के खिलाफ आबकारी अधिनियम में दर्ज किए गए मुकदमे की जांच सालासर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र द्वारा की जा रही है। पुलिस नैनाराम से पूछताछ कर पता लग रही है कि अंबाला में उसके ट्रक में अवैध शराब किन तस्करों ने लोड करवाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *