Breaking News

जयपुर में पुलिस अधिकारी के घर चोरी

जयपुर में पुलिस अधिकारी के घर चोरी
जनमार्ग न्यूज
जयपुर। जयपुर में एक पुलिस अधिकारी के घर चोरी का मामला सामने आया है। उनका परिवार गांव गया था। नाइट गश्त में उनकी ड्यूटी लगी हुई थी। मेन गेट का लॉक तोडक़र घुसे बदमाश लाखों रुपए के गहने-कैश चोरी कर ले गए। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने बताया कि मुरलीपुरा के आर्य नगर में रहने वाले सीताराम (58) के घर चोरी हुई है। वह राजस्थान पुलिस में जयपुर में एडि. डीसीपी के पद पर कार्यरत है। 28 दिसम्बर को सुबह उनका परिवार रिश्तेदारों से मिलने गांव चला गया। 29 दिसम्बर की रात को नाइट गश्त में ड्यूटी होने के कारण वह घर लॉक कर चले गए। देर रात सूने मकान को बदमाशों ने चोरी की नीयत से निशाना बनाया। दीवार कूदकर अंदर घुसे बदमाश मेन गेट का लॉक तोडक़र अंदर घुसे। अलमारी का लॉक तोडक़र उसमें रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और करीब 10 हजार रुपए चोरी कर ले गए। नाइट गश्त ड्यूटी पूरी कर सुबह घर लौटने पर चोरी का पता चला। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *