Breaking News

डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश

डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश
चंडीगढ़। खनौरी बॉर्डर पर 35 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए पंजाब सरकार कोशिश में जुटी है। एडीजीपी जसकरन सिंह की अगुआई में पुलिस टीम खनौरी बॉर्डर पहुंची है। उनके साथ पटियाला रेंज के डीआईजी मनदीप सिद्धू और पटियाला के एसएसपी नानक सिंह भी मौजूद हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को 31 दिसंबर से पहले डल्लेवाल को अस्थायी अस्पताल में शिफ्ट करने को कहा है। ऐसा न हुआ तो चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी पर कोर्ट की अवमानना का केस चल सकता है। कल ही यानी 31 दिसंबर को इसकी फिर सुनवाई भी है। ऐसे में कल (29 दिसंबर) को भी प्रशासन की टीमों ने खनौरी बॉर्डर पहुंचकर किसान नेताओं और डल्लेवाल से बात की लेकिन उनकी वार्ता फेल रही। वहीं डल्लेवाल ने कल रात अरोप लगाया कि पंजाब सरकार मोर्चे पर हमले की तैयारी में है। यह मोर्चे को कुचलने की कोशिश है। डल्लेवाल फसलों की न्यूनतम खरीद मूल्य की गारंटी के कानून की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *