Breaking News

अफीम और पोस्त की तस्करी करते दो गिरफ्तार

अफीम और पोस्त की तस्करी करते दो गिरफ्तार
श्रीगंगानगर।
जिले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में अनूपगढ़-रायसिंहनगर मार्ग पर राजूराम (32) निवासी चक 3-सीसी को एक कार में अवैध रूप से 26 किलो पोस्त ले जाते हुए गिरफ्तार किया। रायसिंहनगर थाना प्रभारी सीआई ईश्वरप्रसाद के नेतृत्व में एएसआई भोलाराम, सिपाही विजय,रमेश, महेंद्र और गुरप्रीत की टीम ने इस तस्कर को गिरफ्तार किया।इसमें जिला विशेष दल(डीएसटी) के सीआई कृष्ण कुमार यादव, सिपाही राजेंद्र, संदीप, जितेंद्र,चंद्रशेखर,चंद्रप्रकाश और साइबर पेट्रोलिंग टास्क फोर्स का भी विशेष योगदान रहा। इस बीच हासिल जानकारी के अनुसार सीमावर्ती श्रीकरणपुर थाना इलाके में भी श्रीगंगानगर के एक युवक रोहित उर्फ विक्की पंडित को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार रोहित के साथ कुछ और व्यक्ति भी थे जो कथित रूप से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस रोहित से बरामद अफीम के बारे में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *