Breaking News

न्यूजीलैंड का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर इमीग्रेशन एजेंट द्वारा चार लाख की धोखाधड़ी

न्यूजीलैंड का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर इमीग्रेशन एजेंट द्वारा चार लाख की धोखाधड़ी, 
श्रीगंगानगर।
न्यूजीलैंड का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर एक छात्रा से चार लाख की धोखाधड़ी करने की आप में एक इमीग्रेशन एजेंट के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक अमित बिश्नोई (24) निवासी दुलपुरा, थाना लालगढ़ जाटान द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर दीपक ढाका निवासी फरसेवाला तहसील पदमपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अमित बिश्नोई ने पुलिस को बताया कि वह आईलेट कर विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। कनाडा और ऑस्ट्रेलिया का वीजा नहीं लगने पर दीपक ढाका स्थानीय एच- ब्लॉक में स्थित डीसीटी ऑफिस में मिला। दीपक ढाका ने बताया कि वह वर्क वीजा से न्यूजीलैंड भिजवाने का काम करता है। उसने बहुत से व्यक्तियों को बाहर भेजा है। वह सीधे चंडीगढ़ के एक एजेंट से जुड़ा हुआ है। दीपक ने उसका न्यूजीलैंड का वीजा लगवाने के लिए 16 लाख रुपए की मांग की  और कहा कि वर्क वीजा लगने के बाद यह राशि देनी होगी। 40-50 दिन में वर्क वीजा लगवा देगा। अमित बिश्नोई के अनुसार 13 जुलाई 24 को दीपक ने उसके मोबाइल फोन पर न्यूजीलैंड के वर्क वीजा की पीडीएफ व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी और कहा कि उसका वर्क वीजा आ गया है। दीपक ने कहा कि उसका रियलमी अकाउंट बना हुआ है। उसमें 4 लाख रुपए दे दो।उसे भी अकाउंट मिल जाएगा। अगर 4 लाख की राशि नहीं दी तो उसका वीजा कैंसिल हो जाएगा। टिकटें और रियल में अकाउंट भी नहीं बनेगा। दीपक ने अपनी मजबूरी बताते हुए उक्त रूपों की मांग की। अमित बिश्नोई के अनुसार जब उसने कहा कि वीजा लगने के बाद वह रुपए देगा तो दीपक ने कहा कि वह 500 रुपए के स्टांप पेपर पर लिखकर देने को तैयार है। उसने 500 रुपए के स्टांप पेपर पर लिखा-पढी की और उसे नोटरी से तस्दीक भी करवाया। तत्पश्चात उसने 4 लाख रुपए का नगद भुगतान कर दिया। उसने 5-7 दिन बाद संपर्क किया तो दीपक ने कहा कि दो-चार दिन में वीजा आ जाएगा।रियलमी अकाउंट भी उसे मिल जाएगा। चार-पांच दिन बाद दीपक से टिकट करवाने को कहा तो उसने बताया कि उसका वीजा कैंसिल हो गया है। अमित के मुताबिक अपने रुपए वापस मांगने पर उसने 10 दिन में पेमेंट वापस कर देने की बात कही। इसके बाद वह और उसके परिवार वाले लगातार दीपक को फोन करते रहे और वह रूपयों के लिए आजकल- आजकल करता रहा। फिर मोबाइल फोन बंद कर लिया। उसके गांव फरसेवाला में जाकर बात की तो 15-20 दिन में रुपए देने की बात कही लेकिन रुपए वापस नहीं किये। पुलिस के मुताबिक अमित बिश्नोई ने आरोप लगाया है कि दीपक ने उसे न्यूजीलैंड के वर्क वीजा की फर्जी पीएफ और अन्य फर्जी दस्तावेज दिखाकर 4 लाख रुपए ले लिए।मामले की जांच एएसआई धोलाराम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *