Breaking News

सूरतगढ़ में चिट्टा बेचते हुए तो युवक गिरफ्तार

सूरतगढ़ में चिट्टा बेचते हुए तो युवक गिरफ्तार
6.90 ग्राम चिट्टा और बिक्री के 20 हजार600 बरामद
श्रीगंगानगर में भी चिट्टा और नशीले कैप्सूल सहित दो काबू
श्रीगंगानगर।
सूरतगढ़ में सरकारी कॉलेज के पीछे कल देर रात को मोटरसाइकिल पर चित्त बेचते हुए दो युवक पकड़े गए।सब इंस्पेक्टर मानकलाल ने बताया कि एक सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल पर सवार बबलू और सुनील उर्फ सोनू निवासी उदयपुर गोदारान को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 6.90 ग्राम चिट्टा और चिट्ट बिक्री के 20 हजार 600 रुपए बरामद हुए। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह दोनों युवक उदयपुर गोदारान के एक व्यक्ति से 9 ग्राम चिट्टा लेकर सूरतगढ़ में बेचने के लिए आए थे। इनसे बरामद हुई राशि चिट्टा की कुछ मात्रा बेचने के एवज की है। आगे इस मामले की जांच राजियासर थाना अधीन थर्मल पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरबंसलाल को दी गई है।अब पुलिस उदयपुर गोदारान के उस व्यक्ति की तलाश कर रही है,जिसने इनको चिट्टा बचने के लिए सूरतगढ़ भेजा था। इस बीच स्थानीय जवाहरनगर पुलिस ने मौसम विभाग रोड पर ओवरब्रिज के पास विशाल उर्फ राधे निवासी बापूनगर को 3 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया। सब इंस्पेक्टर नरेश ने बताया कि विशाल पर इससे पहले मारपीट तथा चोरी के मामले दर्ज हैं। उधर पुरानी आबादी थाना पुलिस ने रिद्धि सिद्धि कॉलोनी(आठ) के पास कल रात को विजय निवासी गुरुनगर को 80 नशीले कैप्सूल प्रेगाबलीन अवैध रूप से अपने पास रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार विजय ने बताया है कि वह पहले चिट्टा का सेवन करता था। चिट्टा का सेवन  छोड़ दिया और नशीले कैप्सूल खाने लगा। वह कैप्सूल गगनदीप नामक व्यक्ति से लेकर आता था, जिसे बेचकर नशे के खर्चे की पूर्ति करता था।
—–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *