Breaking News

11 वर्ष पहले डेढ़ क्विंटल अवैध अफीम की खेप मंगवाने का आरोपी पकड़ में आया, 30 हजार का इनाम घोषित था

11 वर्ष पहले डेढ़ क्विंटल अवैध अफीम की खेप मंगवाने का आरोपी पकड़ में आया, 30 हजार का इनाम घोषित था
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले में 11 वर्ष पहले एक ट्रक में अवैध रूप से लेजा जा रही एक क्विंटल 58 किलो अफीम बरामद होने के मामले में वांछित एक शातिर अपराधी तथा मास्टरमाइंड अब पकड़ में आया है।उस पर बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा 30 हजार रुपए रुपए का इनाम घोषित था। हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने बताया कि बीरबंतसिंह जट सिख निवासी जंडवाला जाटान थाना ओडां जिला सिरसा (हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया है।उसके खिलाफ पंजाब और हरियाणा के विभिन्न स्थानों में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट,हत्या के प्रयास और मारपीट के सात मामले पूर्व में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर 2013 को हनुमानगढ़ जंक्शन थाना के तत्कालीन प्रभारी ने एक ट्रक में अवैध रूप से लेजा जा रही एक क्विंटल 58 किलो अफीम बरामद की थी। ट्रक में सवार सुरेशचंद्र बलाई (मेघवाल) और बाबूलाल धाकड़ निवासी तुरकड़ी थाना बेगूं जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार कर लिया था। इस ट्रक को आगे आगे एक गाड़ी में एस्कॉर्ट कर रहे मांगीलाल धाकड़ (60) निवासी उमर थाना रतनगढ़ जिला नीमच (मध्य प्रदेश) को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अफीम तस्करी के इस मामले में उक्त तीन आरोपियों के अलावा जांच के दौरान लीलाधर जाट निवासी शेरगढ़ थाना डबवाली शहर, जिला सिरसा (हरियाणा) प्रकाशचंद्र शर्मा निवासी अनेड  सिंधौली, नंदलाल धाकड़ निवासी उमर जिला नीमच (मध्य प्रदेश) तथा गुरमीतसिंह जटसिख निवासी जंडवाला जाटान थाना ओडां जिला सिरसा (हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में वांछित बीरबंतसिंह लगातार फरार था।उसे पकड़ने के लिए कई बार प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बार हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में हवलदार पुरुषोत्तम पचार, सिपाही संजय और जिला विशेष दल(डीएसटी) की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए उसे डबवाली से गिरफ्तार कर लिया। आज उसे अदालत में पेश कर उक्त अफीम के बारे में पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लिया गया है।पुलिस ने बताया कि बीरबंतसिंह ने ही अफीम की यह खेप मंगवाई थी। मांगीलाल उक्त ट्रक में अफीम लोड करवा कर बीरबंतसिंह सिंह के किसी ठिकाने पर ही सप्लाई देने के लिए जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *