Breaking News

पीलीबंगा नगर पालिका में विवाद, पार्षद सहित तीन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

पीलीबंगा नगर पालिका में विवाद, पार्षद सहित तीन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले में पीलीबंगा नगर पालिका में एक बड़ा विवाद होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार नगर पालिका के एक सफाई कर्मचारी इकबालसिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पार्षद लक्ष्मण गोयल, पार्षद पति रिंकू और नगर पालिका अध्यक्ष के भाई चमकौरसिंह आदि पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार इकबालसिंह ने रिपोर्ट दी है कि उसने 4 जनवरी को नगर पालिका ऑफिस में कैशियर कक्ष की साफ सफाई की थी। अगले दिन 5 जनवरी को उक्त लोग नगर पालिका में आए और उसकी सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाते हुए झगड़ा करने लगे। उक्त आरोपी जबरदस्ती कैशियर रूम की चाबी छीनकर ले गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच एएसआई रामेश्वरलाल द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *