श्रीगंगानगर और घडसाना में चार मोटरसाइकिल चोरी
श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर शहर में दो और मोटरसाइकिल चोरी हो गए जबकि नई मंडी घड़साना थाना इलाके में भी दो मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले सामने आए हैं।कोतवाली पुलिस के मुताबिक चक 7-ई (छोटी) निवासी सुभाष ने रिपोर्ट दी है कि विगत दिवस विनोबा बस्ती से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गया।सदर थाना में गांव कालिया के हरप्रीतसिंह ने रिपोर्ट दी है कि वह 2 जनवरी को चक 7-वाई में अपने खेत में चारा लेने के लिए गया था। मोटरसाइकिल खेत के नजदीक सड़क पर खड़ा किया था। कुछ देर बाद वह वापस आया तो मोटरसाइकिल नहीं मिला। उधर नई मंडी घड़साना थाना में इकबाल खान निवासी छतरगढ़ ने रिपोर्ट दी है कि 21-22 दिसंबर की रात को गांव रोजड़ी से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गया। इसी प्रकार घडसाना की सुंदर कॉलोनी निवासी राकेश ब्राह्मण ने मुकदमा दर्ज करवाया है कि 4 जनवरी को अमर कॉलोनी मैं किसी ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना स्थलों के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोरों का पता लगाने के प्रयास किया जा रहे हैं।
