एडीएम ने संप्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण किया
– आवासित बच्चों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली
श्रीगंगानगर।अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) एवं जिला स्तरीय निरीक्षण समिति अध्यक्ष श्रीमती रीना छींपा ने पदमपुर मार्ग पर कुंज विहार कॉलोनी में स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह निरीक्षण किया।बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव जाखड़,अध्यक्ष बाल कल्याण समिति जोगेंद्र कौशिक,सदस्य डॉ.रामप्रकाश शर्मा,मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.प्रेम प्रकाश अग्रवाल और डॉ.सतीश लेघा इस दौरान उपस्थित रहे।निरीक्षण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह में आवासित बच्चों से उनकी गृह में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। सहायक निदेशक एवं अधीक्षक राजीव जाखड़ ने एडीएम को निरीक्षण के दौरान बताया की आवासित बच्चों को स्कूली शिक्षा हेतु ओपन बोर्ड के माध्यम से जोड़ा गया है और कंप्यूटर शिक्षा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान आवासित बालकों को मेडिटेशन एवं शिक्षा एवं अनुशासित जीवन शैली जीने के प्रेरित किया गया। नियमित योगा अभ्यास करने एवं नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। सम्प्रेक्षण गृह में स्थापित पालना एवं शिशु गृह की जानकारी ली गई तथा दत्तक ग्रहण के संबंध में चर्चा की।राजकीय गृह में संचालित बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड तथा चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 की कार्य प्रणाली की जानकारी ली गई।गृह परिसर की साफ-सफाई एवं आगन्तुकों के लिये स्वच्छ पेयजल एवं शेड की सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। उन्होंने गृह परिसर पौधारोपण भी किया।एडीएम रीना छींपा ने चाइल्ड हैल्पलाइन के कार्य की सराहना की एवं दर्ज प्रकरणों के बारे में विस्तार से जाना।
