गजसिंहपुर रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में शव मिला
श्रीगंगानगर। गजसिंहपुर रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में आज सुबह एक युवक मृत अवस्था में मिला् यह पता चलने पर श्रीगंगानगर से जीआरपी पुलिस गजसिंहपुर पहुंची। इससे पहले स्थानीय पुलिस ने युवक के शव को सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस के अनुसार मृतक 35-40 वर्ष का है जो कि देखने में मजदूर प्रतीत हो रहा है। यह युवक कल रात को प्रतीक्षालय में सो गया। संभवतः वह नशे में था ।अत्यधिक ठंड के कारण उसकी मृत्यु होने का अनुमान है।उसके पहने हुए कपड़ों में कुछ भी नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। जीआरपी पुलिस मृतक युवक की पहचान का प्रयास कर रही है।
