Breaking News

राजकीय अंग्रेजी मध्य विद्यालयों को बंद न करने के लिए आप पार्टी ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया

राजकीय अंग्रेजी मध्य विद्यालयों को बंद न करने के लिए आप पार्टी ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया
श्रीगंगानगर।
आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों को बंद नहीं करने की मांग को लेकर आज जिलाध्यक्ष शंकर मेघवाल के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा।आप  के जिलाध्यक्ष शंकर मेघवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की समीक्षा प्रक्रिया ने अभिभावकों एवं शिक्षकों की चिंता बढ़ा दी है।हाल ही में राज्य सरकार ने महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की है। अब इन सभी सकूलों का भविष्य इस समिति की सिफ़ारिश पर निर्भर है।ऐसे में यह विषय महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ रहे हजारों बच्चों के अभिवावकों एवं शिक्षकों के लिए चिंता का विषय बन गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि इन अंग्रेजी माध्यम सकूलों को बंद करना गरीब परिवारों के प्रति अन्याय होगा। आम आदमी पार्टी श्रीगंगानगर ने आरोप लगाया है कि सरकार का यह निर्णय राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित प्रतीत हो रहा है।ज्ञापन में जनता के हित में इन सभी सकूलों का संचालन जारी रखने की मांग की गई। मौके पर महिला विंग से जिला सह सचिव श्रीमती कमला वर्मा, एक्स एम्पलाई विग के जिलाध्यक्ष बी एस राणा, लीगल सेल के जिलाध्यक्ष एडवोकेट कुलविंदरसिंह, यूथ विंग के जिला सह सचिव उष्विंदर बराड़,रमेश ठकराल और  किसान नेता साहबराम सिहाग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *