Breaking News

50 हजार नशीली गोलियों की खेप पंजाब ले जाते युवक गिरफ्तार, किशोर निरुद्ध किया गया

50 हजार नशीली गोलियों की खेप पंजाब ले जाते युवक गिरफ्तार, किशोर निरुद्ध किया गया
श्रीगंगानगर। मोटरसाइकिल पर 50 हजार  नशीली गोलियों की खेप और कुछ मात्रा में पोस्थ अवैध रूप से ले जाते हुए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोटरसाइकिल पर एक किशोर भी सवार था। उसे निरुद्ध किया गया है।बीकानेर जिले में नेशनल हाईवे 62 पर लूणकरणसर पुलिस थाना के सामने ही गुरुवार-शुक्रवार की रात को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान यह कार्यवाही की। थाना प्रभारी सीआई गणेश कुमार बिश्नोई ने बताया कि थाने के सामने सामान्य रूप से नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बीकानेर की ओर से मोटरसाइकिल पर एक युवक और एक किशोर आए। पुलिस का नाका देखकर युवक ने वापस बीकानेर की तरफ भागने लगे तो मोटरसाइकिल स्लिप हो गया। गनीमत रही कि युवक और किशोर के कोई चोट नहीं आई। इनके पास प्लास्टिक के कट्टे थे, जिनमें ट्रामाडोल साल्ट की 50 हजार  गोलियां तथा 2 किलो 322 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। गोलियों का कुल वजन 13 किलो 625 ग्राम पाया गया। पकड़े गए युवक गुरप्रीतसिंह जटसिख(40) पुत्र हरनेकसिंह निवासी भूच्चोंकला थाना बठिंडा कैंट, जिला बठिंडा (पंजाब) को एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार किशोर को निरुद्ध करने की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि गुरप्रीतसिंह को उसी के गांव के एक व्यक्ति ने नशीली गोलियों की खेप लेने के लिए फलोदी भेजा था। फलोदी में गोलियां देने वाले को गुरप्रीत सिंह ने लगभग 3 लाख रुपए दिए थे। बाकी रुपए बाद में उसे दिए जाने थे। यह दोनों पंजाब से मोटरसाइकिल पर ही फलोदी गए और वापस भी गोलियां और पोस्त लेकर मोटरसाइकिल पर ही जा रहे थे। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किए गए मुकदमे की आगे जांच महाजन थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कश्यप सिंह को दी गई है।

गांजा बेचने वाला फरार, स्मैक रखने वाला गिरफ्तार
श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने एक युवक को समय सहित गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा युवक गंज छोड़कर भाग जाने में कामयाब हो गया। पुरानी आबादी थाना प्रभारी सीआई अजय कुमार ने कल देर शाम को राधास्वामी डेरे के पास अनीश नामक युवक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया। उसके द्वारा वाहन छोड़े गए पीले रंग के एक कट्टे में एक किलो 605 ग्राम और सफेद रंग के दूसरे कट्टे में 1 किलो 309 ग्राम गांजा मिला। वह पुलिस पार्टी को देखकर मौके पर से फरार हो गया। अनीश के पास कंप्यूटर कांटा भी था, जिसे वह वहीं छोड़ गया। वह राधास्वामी डेरे के पास अवैध रूप से गांजा बेच रहा था। उस पर दर्ज किए गए मुकदमे की जांच कोतवाली में सब इंस्पेक्टर रामेश्वरलाल को दी गई है। उधर, सूरतगढ़ सिटी पुलिस ने कल देर रात सरकारी कॉलेज के पीछे बलराज नामक व्यक्ति को 18 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बलराज भी अवैध रूप से समय बेच रहा था। उसके पास स्मैक बिक्री के 35 हजार रुपए बरामद हुए हैं।उस पर दर्ज किए मुकदमे की जांच सूरतगढ़ सदर थाना प्रभारी सीआई कृष्ण कुमार को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *