Breaking News

पदमपुर मार्ग पर घने कोहरे के कारण ट्रैक्टर-ट्राली और बस में भिड़ंत, एक युवक घायल

पदमपुर मार्ग पर घने कोहरे के कारण ट्रैक्टर-ट्राली और बस में भिड़ंत, एक युवक घायल
श्रीगंगानगर।
स्थानीय सदर थाना अंतर्गत पदमपुर मार्ग पर चक 5-ए मौजपुर के पास आज सुबह घने कोहरे के चलते ट्रैक्टर ट्राली और रोडवेज की बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली चला रहा युवक साहिल निवासी ततारसर बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक साहिल को लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जिसे बाद में परिवारजन इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए हैं। अभी इस दुर्घटना का मामला दर्ज नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार राजस्थान रोडवेज की बस आज सुबह केंद्रीय बस अड्डा से पदमपुर के लिए रवाना हुई थी, जबकि साहिल ट्रैक्टर ट्राली में गाजरे लेकर श्रीगंगानगर की तरफ आ रहा था।घने कोहरे के कारण मौजपुर के समीप दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर काफी जोर से हुई। ट्रैक्टर ट्रॉली और बस के आगे वाले हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। सदर थाना पुलिस के मुताबिक बस के यात्रियों में से किसी के भी कोई चोट नहीं आई। इस हादसे के कारण पदमपुर मार्ग पर काफी देर तक यातायात प्रभावित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *