Breaking News

बुजुर्ग भाग कर आया, ट्रेन से कट गया

बुजुर्ग भाग कर आया, ट्रेन से कट गया
श्रीगंगानगर।
स्थानीय रेलवे स्टेशन के वॉशिंग यार्ड एरिया में एक बुजुर्ग व्यक्ति की रेलगाड़ी से कट जाने से मृत्यु हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल लेघा ने बताया कि लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति के शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवाया गया है। उसके दाएं हाथ की कलाई पर कृष्ण भगवान की मूर्ति गुदी हुई है।बाएं हाथ पर हिंदी में कुछ लिखा हुआ है,जो कि पढ़ने में नहीं आ रहा। यह बुजुर्ग परसों रविवार शाम लगभग 4 बजे वॉशिंग यार्ड एरिया में दौड़ते हुए आया और ट्रेन से कट गया। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। उसके शरीर के दो हिस्से अलग-अलग स्थानों पर क्षत- विक्षत हालत में मिले। ट्रेन मैनेजर यूनुस अहमद द्वारा दिए गए मेमो के आधार पर जीआरपी थाना में मार्ग रिपोर्ट दर्ज की गई है।उन्होंने बताया कि मृतक ने पैंट, शर्ट और कोट पहना हुआ है। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *