ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत होने पर धर्मपाल झोरड और श्याम पुन्यानी का कांग्रेस कार्यालय में जोरदार स्वागत
श्रीगंगानगर। कांग्रेस के वरिष्ठ और सक्रिय नेता धर्मपाल झोरड तथा श्याम पुन्यानी को क्रमशः शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी तथा संगठन महामंत्री श्यामलाल शेखावटी सहित अनेक कांग्रेस जनों ने धर्मपाल झोरड तथा श्याम पुन्यानी का मालाओं से स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बहुत ही सूझबूझ से ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं। इससे कांग्रेस को और ज्यादा मजबूती तथा एकजुटता मिलेगी। अंकुर मगलानी ने नवनियुक्त दोनों ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई देते बताया कि पूर्व पार्षद धर्मपाल झोरड़ जिला उपाध्यक्ष के पद पर थे। वे इससे पहले भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। धर्मपाल झोरड़ और उनका परिवार वर्षों से कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। इस परिवार की शहर गहरी पैठ और पकड़ है। इसी प्रकार श्याम पुन्यानी कांग्रेस के कच्ची बस्ती पर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं और पूर्व में मनोनीत पार्षद भी रह चुके हैं।वह भी कांग्रेस के बहुत ही कर्मठ, निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता है। श्री मगलानी ने दोनों नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को अपनी कार्यकारिणी से शीघ्र गठित करने के निर्देश दिए।इस मौके पर धर्मपाल झोरड तथा श्याम पुन्यानी ने कहा कि वह शीर्ष नेतृत्व ने उनको जो जिम्मेवारी दी है, वे उसे पूरी लगन मेहनत और निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुकेश मिड्डा, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष राजेश नागर, राजकुमार गुप्ता,चिमन खन्ना, राजनसिंह, सुरेश कुमार,सुरेश खटक,अनूप सोनी और निम्मा राजस्थानी उपस्थित रहे।
