Breaking News

मोटरसाइकिल सवार युवक किरयाना की दुकान से गौशाला का दानपात्र उठाकर फरार

मोटरसाइकिल सवार युवक किरयाना की दुकान से गौशाला का दानपात्र उठाकर फरार
श्रीगंगानगर ।
स्थानीय सदर थाना अंतर्गत चक 7- ई (छोटी)की रामलाल कॉलोनी में कल सोमवार रात्रि लगभग 9:30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक एक किरयाना स्टोर से गौशाला का दान पात्र उठाकर फरार हो गए। घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि करीब 9:30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक किरयाना स्टोर दुकान पर आकर रुके। एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करके खड़ा रहा और दूसरा युवक दुकान में कोई वस्तु खरीदने का नाटक करने लगा। इसी दौरान उसने काउंटर पर गौशाला दान पात्र के ऊपर रखे एक- दो डिब्बे उठाकर दूसरी तरफ रख दिए।फिर दुकानदार को चकमा देते हुए वह बड़ी फुर्ती से दान पात्र उठाकर मोटरसाइकिल सवार युवक के साथ जाकर बैठ गया। तभी दुकानदार युवक लाठी लेकर और एक अन्य महिला उक्त युवकों के पीछे दौड़ कर आए। दुकानदार युवक ने मोटरसाइकिल सवारों पर लाठी से वार भी किया लेकिन तब तक वे मोटरसाइकिल दौड़ा चुके थे। लाठी से वार करते हुए युवक सड़क पर गिर गया। मोटरसाइकिल सवार युवकों का कुछ पता नहीं चल सका। दान पात्र में गौशाला के लिए चढ़ने की राशि थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *