Breaking News

विवाहिता को अगवा कर तीन महीने तक बंधक बनाए रखकर दुष्कर्म करने का आरोप, अनेक के खिलाफ मामला दर्ज

विवाहिता को अगवा कर तीन महीने तक बंधक बनाए रखकर दुष्कर्म करने का आरोप, अनेक के खिलाफ मामला दर्ज
श्रीगंगानगर।
दो बच्चों की मां को अगवा कर 3 महीने तक बंधक बनाए रखकर दुष्कर्म करने का एक मामला उजागर हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय हनुमानगढ़-अबोहर बाईपास पर स्थित एक गांव की निवासी दो बच्चों की मां 35 वर्षीय महिला ने सदर थाना में रिपोर्ट दी है,जिस पर रामकुमार और सात-आठ अन्य व्यक्तियों पर अपहरण, मारपीट, दुष्कर्म, छीना-झपटी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।मामले की जांच डीएसपी(अजा/जजा) विष्णु खत्री द्वारा की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने बताया है कि रामकुमार पिछले काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। वह विगत 1 अक्टूबर को कालूवाला बाईपास पर जा रही थी। तभी रामकुमार और उसके चार-पांच साथी दो मोटरसाइकिलों पर आए तथा उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गए।उसे रायसिंहनगर के एक गुरुद्वारा में ले जाया गया। जहां तीन-चार दिन तक बंधक बनाए रखा।वहां से 5 अक्टूबर को रामकुमार तथा उसके साथी उसे श्रीगंगानगर ले आए।श्रीगंगानगर की कचहरी में उसे कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर करवा लिए। पीड़िता के मुताबिक वह अनपढ़ है। जिन कागजों पर हस्ताक्षर करवाए गए उसे पर क्या लिखा था, वह भी उसे पढ़कर नहीं सुनाया गया। वहां से आरोपी उसे अनूपगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गिलांवाली में ले गए। इस गांव में रामकुमार ने उसे अपने एक रिश्तेदार के यहां बंधक बना लिया। वहां रणवीर नामक एक आरएमपी डाक्टर उसे नशे की दवाई देता था। नशे की दवा देकर उसे एक कमरे में बंद रखा जाता था। इस दौरान रामकुमार उसे लगातार जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा।उसे और उसके बच्चों को मार देने की धमकी भी देता रहा। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रामकुमार और उसके साथियों ने मारपीट कर उसके पहने हुए सोने चांदी के जेवरात भी ले लिए। महिला ने इस सारे घटनाक्रम में रामकुमार के माता-पिता तथा कुछ रिश्तेदारों समेत 8-9 व्यक्तियों को नामजद किया है। उसने बताया कि विगत 6 जनवरी को उसे गिलांवाली में रामकुमार के रिश्तेदारों के यहां से भाग निकलने का मौका मिल गया। वह अपने गांव भाई और अपने परिवार वालों को सारी घटना के बारे में बताया। पुलिस के अनुसार इस महिला के 1 अक्टूबर को गायब हो जाने पर उसके परिवार वालों ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बाद में जब महिला मिली तो उसके थाने में बयान दर्ज किए गए। पीड़िता का कहना है कि तब उसने रामकुमार तथा अन्य आरोपियों द्वारा दी जा रही धमकियां तथा बनाए जा रहे दबाव के कारण जैसा उन्होंने कहा वैसे बयान पुलिस को दे दिए थे। डीएसपी विष्णु खत्री ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पीड़िता के विस्तृत बयान दर्ज करने के साथ ही उसका मेडिकल चेकअप करवाया जा रहा है।

विधवा  ने लगाया शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप,
श्रीगंगानगर।
  पुरानी आबादी थाना में 27 वर्षीय एक विधवा युवती ने एक युवक पर शादी करने का झांसा देकर तीन-चार महीने तक यौन शोषण करने और फिर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हिंदूमालकोट थाना क्षेत्र के एक सीमावर्ती गांव की निवासी युवती ने विगत दिवस थाने में आकर रिपोर्ट दी,जिसके आधार पर प्रवीण नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती ने बताया है कि वह विधवा है और पिछले वर्ष उसकी जान-पहचान प्रवीण नामक युवक से हो गई।प्रवीण उसे पुरानी आबादी में अपने साथ लिव इन रिलेशनशिप में रखने लगा। उसने जल्दी ही शादी करने का वायदा किया और उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने बार-बार शादी करने के लिए कहा तो उसने आनाकानी करनी शुरू कर दी।विगत 15 दिसंबर को उसे मारपीट कर अपने घर से निकाल दिया। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने बताया है कि तीन-चार दिन पहले पुरानी आबादी में उसे गली में जाते हुए प्रवीण ने पकड़ दिया उसे जाति सूचक गालियां निकाली और बुरी तरह से अपमानित करते हुए मारपीट भी की। पीड़िता ने प्रवीण पर उसके सोने- चांदी के गहने भी धोखे से ले लेने का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच डीएसपी (अजा/ जजा) विष्णु खत्री कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *